शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, प्राथमिकी

मधेपुरा। सदर प्रखंड के युवक मु. खुर्शीद ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में युव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 07:47 PM (IST)
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, प्राथमिकी
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, प्राथमिकी

मधेपुरा। सदर प्रखंड के युवक मु. खुर्शीद ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। लिहाजा पीड़िता ने महिला थाना पहुंच कर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित युवती के परिजनों ने बताया कि मु. खुर्शीद दो मई की शाम सात बजे के करीब युवती को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर अपने चाची के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी हुई। परन्तु दोषी खुर्शीद एवं उसके परिवार वालों ने दो लाख रुपये दहेज लेने के बाद ही शादी करने की बात कही।

दहेज देने से इन्कार करने पर पीड़ित से शादी न कर फरार हो गया। उसके बाद पीड़ित युवती मंगलवार को महिला थाना पहुंच युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक ललितेश्वर पाण्डेय ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पीड़ित को युवती पुलिस पदाधिकारी के साथ मेडिकल जांच में भेजा गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी