आशा दिवस का हुआ आयोजन

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में शनिवार को आशा दिवस का आयोजन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 06:14 PM (IST)
आशा दिवस का हुआ आयोजन
आशा दिवस का हुआ आयोजन

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में शनिवार को आशा दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर बेहतर कार्य करने वाले आशाओं को सम्मानित किया गया। जानकारी अनुसार आशा को सम्मानित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद भगत ने कहा कि आशा के साथ-साथ अस्पताल के सभी कर्मी एक परिवार के लोग हैं। एक दूसरे के पूरक हैं। एक साथ मिलकर परिवार की तरह कार्य करने से समाज के साथ-साथ समाज के द्वारा हमें अच्छे नजरिए से देखा जाता है। इसी तरह आगे विभाग के द्वारा हमें जो भी टारगेट मिलेगा उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा जुलाई में हुए परिवार कल्याण पखवारा में वैसे तो सभी आशाओं ने अच्छा काम किया है। लेकिन उन्हीं सभी आशाओं में से प्रखंड के पांच आशाओं को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी जिनका बेहतर कार्य होगा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं मौके पर एकाउंटेंट अमित सिन्हा, संजय कुमार, कौशल सिंह आशा संघ की रेनू कुमारी  पीयूष वर्धन, बीसीएम अंजनी कुमारी एवं अन्य  मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी