लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बने योगेंद्र राम

मधेपुरा। भाजपा प्रदेश कार्यालय की सहमति के बाद जिला कार्यालय ने पुरैनी मंडल अध्यक्ष के नाम की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 01:04 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 01:04 AM (IST)
लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बने योगेंद्र राम
लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बने योगेंद्र राम

मधेपुरा। भाजपा प्रदेश कार्यालय की सहमति के बाद जिला कार्यालय ने पुरैनी मंडल अध्यक्ष के नाम की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार लगातार दूसरी बार योगेंद्र राम को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उनके दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है। मालूम हो कि इस बार मंडल अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष योगेन्द्र राम, बिलास शर्मा, रोशन कुशवाहा एवं निरंजन झा ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें से प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश रूंगटा ने निवर्तमान अध्यक्ष योगेंद्र राम को लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष पद पर बने रहने की सहमति प्रदान की। बधाई देने वालों में रंजन कुमार यादव रवि, मनोज कुमार सिंह, अशोक मेहता, पवन झा, बिलास शर्मा, निरंजन झा, सूबेदार महेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र यादव, नारायण चौधरी, जयप्रकाश पासवान, अनुज पासवान, रोशन कुशवाहा, महेश सर्राफ, ललन चौधरी, प्रभाष चौधरी, गोपाल झा, मंटू भगत, राजू पंडित, मुन्ना पंडित, विवेकानंद साह, गोपाल दास, शंकर यादव, डॉक्टर महेश पोद्दार, कैलाश प्रसाद सिंह, संतोष झा, रंजीत चौधरी, अरुण दास, अजय यादव, निलेश यादव, शिव नारायण मंडल, गोपाल झा आदि प्रमुख है।

chat bot
आपका साथी