अस्थायी कर्मचारियों ने की सेवा सामंजन की मांग

मधेपुरा । भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को कुलपति डा. वि

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 09:48 PM (IST)
अस्थायी कर्मचारियों ने की सेवा सामंजन की मांग

मधेपुरा । भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को कुलपति डा. विनोद कुमार से मिलकर उन्हें अपनी सेवा के सामंजन के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया।

अस्थायी कर्मचारी संघ के नेता दयानंद कुमार और संतोष कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कुलपति को अवगत कराया कि वे स्थापना काल से ही विश्वविद्याल की सेवा में हैं। अब जबकि पूर्णियां में भी विश्वविद्यालय की स्थाना होने जा रही है जो हमारा भविष्य अनिश्चय की स्थिति में फंस सकता है। अतएव राज्य सरकार से हमारी सेवा के सामंजन के लिए विचार करने हेतु आग्रह करने की कृपा की जाय।

कुलपति डा. विनोद कुमार ने कहा कि वे समस्याओं से अवगत हैं। इसके लिए सदा सकारात्मक कदम भी उठाया है। वेतन में इजाफा भी किया है। शीघ्र ही आपलोगों की सूची राज्य सरकार को भेजकर सकारात्मक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। अस्थायी कर्मचारियों ने कुलपति में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप अगर अपने स्तर से राज्य सरकार या राज भवन में कोशिश करेंगे तो हमारी नैया पार लग जाएगी। इस अवसर पर संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी