दीपावली को लेकर सफाई में जुटे लोग

संवाद सूत्र पुरैनी (मधेपुरा) दीपावली की तैयारी में लोग जुट गए हैं। अपने घरों व दुकानों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:15 PM (IST)
दीपावली को लेकर सफाई में जुटे लोग
दीपावली को लेकर सफाई में जुटे लोग

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा) : दीपावली की तैयारी में लोग जुट गए हैं। अपने घरों व दुकानों की साफ-सफाई कर रहे हैं। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर मुख्यालय में पेंटस की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। पेंटरों की मांग भी बढ़ गई है। मुख्यालय स्थित कई पेंट्स व्यवसायी ने बताया कि बारिश के कारण इस बार लोगों ने विलंब से साफ-सफाई व घरों का रंग-रोगण कार्य शुरू किया है। इस बार ब्रांडेड पेंट्स की डिमांड अधिक है। देश की एक नामी स्टील कंपनी भी इस बार पेंट्स कारोबार में आई है। पेंटर्स पंकज कुमार, मिथुन यादव सहित कई अन्य ने बताया कि बारिश की वजह इस बार विलंब से काम मिला है। बारिश रुकी है तो दीपावली को लेकर आमलोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई व रंग-रोगण का कार्य करवा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी