प्रमुख पद पर कब्जा करने में जुटे पंसस

संवाद सूत्र पुरैनी (मधेपुरा) पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। प्रखंड में पंचायत स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Dec 2021 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 15 Dec 2021 06:03 PM (IST)
प्रमुख पद पर कब्जा करने में जुटे पंसस
प्रमुख पद पर कब्जा करने में जुटे पंसस

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा) : पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के बाद प्रखंड प्रमुख का पद काफी खास होता है, लेकिन प्रमुख की कुर्सी पाने के लिए राजनीतिक तिकड़मबाजी के साथ धनबल का रहना अति आवश्यक है।

मालूम हो कि 12 पंचायत समिति सदस्य वाले पुरैनी प्रखंड में अबतक प्रमुख पद के तीन से चार दावेदार आमने-सामने हैं। इन चार दावेदारों में से तीन दावेदार प्रमुख बनने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं जीते हुए अन्य पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए रुपये की बोली भी लगाने लगे हैं। गत वर्ष की तरह इस बार भी पुरैनी प्रखंड में प्रमुख पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। आरक्षित सीट के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सपरदह निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन से निर्वाचित पुष्पा कुमारी, औराय निर्वाचन क्षेत्र संख्या चार से सीमा कुमारी, क्षेत्र संख्या पांच से बीबी सलीमा, नरदह निर्वाचन क्षेत्र संख्या छह से किरण देवी, गणेशपुर निर्वाचन क्षेत्र संख्या सात से नविता कुमारी, पुरैनी निर्वाचन क्षेत्र संख्या नौ से निर्वाचित रेखा पंडित में से कोई एक महिला पंचायत समिति सदस्य ही प्रखंड प्रमुख होंगी। कुर्सी पर काबिज होने के लिए निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के बीच प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से निर्वाचित पंसस को उपप्रमुख के अलावा कैश व गिफ्ट का आफर मिलने लगा है।

chat bot
आपका साथी