वार्ड सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ रोचक

संवाद सूत्र पुरैनी (मधेपुरा) बीते पंचवर्षीय में सरकारी स्तर से वार्ड सदस्यों को मुख्यमंत्री सात य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:50 PM (IST)
वार्ड सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ रोचक
वार्ड सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ रोचक

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा): बीते पंचवर्षीय में सरकारी स्तर से वार्ड सदस्यों को मुख्यमंत्री सात योजना से जोड़ दिया गया है। वार्ड सदस्यों को सरकारी योजना से जोड़े जाने का परिणाम है कि इस बार के पंचायत चुनाव में प्रखंड क्षेत्र की सभी नौ पंचायतों के विभिन्न वार्डों में खासकर वार्ड सदस्य पद के लिए काफी मारामारी है। स्थिति यह है कि वार्ड सदस्य प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व पंच पद के प्रत्याशियों से भी कड़ी मेहनत करने में जुटे हैं। प्रखंड क्षेत्र की सभी नौ पंचायतों में कुल 117 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों के लिए कुल 700 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। लिहाजा विभिन्न वार्डों में चुनाव मैदान में डटे खासकर वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के बीच काफी रोचक मुकाबला होने की संभावना प्रतीत हो रही है।

chat bot
आपका साथी