बीडीओ ने डोर-टू-डोर शौचालय का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र,चौसा(मधेपुरा) : चौसा में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत दी जा रही प्रोत्साहन राशि मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 01:37 AM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 01:37 AM (IST)
बीडीओ ने डोर-टू-डोर शौचालय का किया निरीक्षण
बीडीओ ने डोर-टू-डोर शौचालय का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र,चौसा(मधेपुरा) : चौसा में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत दी जा रही प्रोत्साहन राशि में अनियमिता की शिकायत उच्च अधिकारियों को की गई थी। शिकायत पर बीडीओ ने डोर टू डोर शौचालय भवन का निरीक्षण किया। बीडीओ इरफान अकबर ने बताया कि बीते दिन उच्च अधिकारियों के पास शिकायत को ध्यान में रखते हुए लौआलगान पूर्वी पंचायत एवं लौआलगान पश्चिमी पंचायत का निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने वार्ड चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ और दस में मुखिया प्रतिनिधि मुर्शीद आलम के साथ डोर टू डोर प्रत्येक वार्ड में शौचालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि लौआलगान पूर्वी व पश्चिमी पंचायत में लगभग 60 शौचालय में तीन-चार शौचालय ऐसा मिला। जिसमें किसी में छत तो किसी में दरवाजे नहीं मिला। मौके पर उप मुखिया वीरेंद्र शर्मा, उत्प्रेरक वीरेंद्र कुमार बीरू, वार्ड सदस्य रंजीत शर्मा, श्रवण कुमार पासवान, नीरू ¨सह, विनय ¨सह, शमीम आलम सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी