जिलाधिकारी से मिला कर्मचारी महासंघ

मधेपुरा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं सम्बद्ध बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी

By Edited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 07:19 PM (IST)
जिलाधिकारी से मिला कर्मचारी महासंघ

मधेपुरा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं सम्बद्ध बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का संयुक्त शिष्टमंडल गुरूवार को जिला पदाधिकारी से मिल स्मार पत्र समर्पित किया। जिला पदाधिकारी को संघ के सदस्यों द्वारा सौंपे गये स्मार पत्र में कहा गया है कि 26 जनवरी को रानीपट्टी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में घटित घटना के उपरांत दिनांक 28 एवं 29 जनवरी को कतिपय कर्मचारी संगठन द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया। इसके बावजूद माह जनवरी 16 के सभी कर्मियों का वेतन विपत्र को पारित नहीं किया जाना न्यायोचित नहीं है। जबकि बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं सम्बद्ध बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 28 एवं 29 जनवरी को कार्य बहिष्कार की घोषणा नहीं कर सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थिति दर्ज कर कार्य पर मौजूद थे। आंदोलनकारी संगठन के द्वारा कार्य में व्यवधान डाला गया।

संघ के शिष्टमंडल को जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। शिष्टमंडल में जिला मंत्री महासंघ नरेश कुमार, जिला मंत्री बिहार चिकित्सा कर्मचारी संघ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी