धूल फांक रहा 25 लाख का एम्बुलेंस

संवाद सहयोगी, मधेपुरा : राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े जिले को मिला अत्याधुनिक एम्बुलेंस मधेपुरा में धूल

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 05:54 PM (IST)
धूल फांक रहा 25 लाख का एम्बुलेंस

संवाद सहयोगी, मधेपुरा : राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े जिले को मिला अत्याधुनिक एम्बुलेंस मधेपुरा में धूल फांक रहा है। 25 लाख का एम्बुलेंस मात्र तकनीशियन के अभाव में अस्पताल के लिए शोभा की वस्तु बनी हुई है। मालूम हो कि सदर अस्पताल को सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने अप्रैल, 2013 में अत्याधुनिक दुर्घटना एम्बुलेंस दिया था। लेकिन, डेढ़ वर्ष बीतने के बावजूद स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा उसे संचालित नहीं किया जा सका है। लिहाजा परिसर स्थित शेड में खड़ा एम्बुलेंस धूल फांक रहा है।

एम्बुलेंस के उपयोग में स्वास्थ्य प्रशासन हाथ खड़े कर दिये हैं। जबकि सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय से प्राप्त अत्याधुनिक एम्बुलेंस पूरी तरह वातानुकूलित है। एम्बुलेंस के अन्दर ईसीजी, कार्डियों मोनिटर, सेक्शन मशीन, पल्स ऑसीमीटर, निमुलाइजर दो ऑक्सीजन सिलिंडर सहित अन्य उपकरण मौजूद है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एनके विद्यार्थी ने बताया कि एम्बुलेंस को संचालित करने को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति से मार्गदर्शन मांगा गया है। मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त एम्बुलेंस के आने के बाद से ही पिछले भाग का दरवाजा नहीं खुल रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति से संचालित करने को लेकर एवं प्रशिक्षित तकनीशियन नहीं मिला है। साथ ही खपत होने वाले ईधन की राशि किस मद से लगाया जाएगा। इसका भी निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश प्राप्त होते ही सेवा में बहाल कर दिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी