वट सावित्री पूजा पर पति की दीर्घायु की कामना

लखीसराय। गुरुवार को वट सावित्री पूजा के अवसर पर जिले भर में विवाहित महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 May 2017 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 25 May 2017 06:55 PM (IST)
वट सावित्री पूजा पर पति की दीर्घायु की कामना
वट सावित्री पूजा पर पति की दीर्घायु की कामना

लखीसराय। गुरुवार को वट सावित्री पूजा के अवसर पर जिले भर में विवाहित महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए वट वृक्ष की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने लाल कच्चे धागे से विशाल वृक्ष की परिक्रमा की। पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भी वितरण किया। इस दौरान महिलाओं उपवास में रही। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड, प्रखंड मुख्यालय परिसर, पुरानी बाजार “च्च विद्यालय के नजदीक, मारवाड़ी मुहल्ला, पचना रोड, कबैया रोड सहित ग्रामीण अंचलों में वट वृक्ष के समक्ष सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। नए परिधानों में सुसज्जित महिलाएं हाथों में पूजा की थाल लेकर वट वृक्ष की पूजा की तथा अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान शिव से सौभाग्य का वरदान मांगा। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष अमावस्या को यह पर्व विधि-विधान से किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं नियम पूर्वक व्रत करती है तो उनके पति की आयु में वृद्धि होती है। आचार्य संजय कुमार बताते हैं कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश का वास होता है। इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत एवं कथा कहने व सुनने से मनोकामना पूर्ण होती है। जिले के सूर्यगढ़ा, हलसी, रामगढ़ चौक, चानन, बड़हिया, पिपरिया प्रखंड सहित अन्य क्षेत्र में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ वट वृक्षों के पास देखी गई। इस मौके पर सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी गई। सत्यवान का प्राण सावित्री द्वारा यमराज से वापस लाने के बाद से ही यह त्योहार सुहागिन महिलाएं कर रही है।

chat bot
आपका साथी