बीडीओ-सीओ को मिला बाढ़ पूर्व तैयारी का टास्क

लखीसराय। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लखीसराय जिले में संभावित बाढ़ पूर्व की तैयारी शुरू कर दी गई है। अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 07:14 PM (IST)
बीडीओ-सीओ को मिला बाढ़ पूर्व तैयारी का टास्क
बीडीओ-सीओ को मिला बाढ़ पूर्व तैयारी का टास्क

लखीसराय। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लखीसराय जिले में संभावित बाढ़ पूर्व की तैयारी शुरू कर दी गई है। अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा शर्मा ने एक बैठक कर बाढ़ प्रभावित प्रखंड लखीसराय, सूर्यगढ़ा, पिपरिया, बड़हिया के बीडीओ-सीओ को बाढ़ पूर्व तैयारी करने का टास्क दिया है। उधर जिलाधिकारी सुनील कुमार ने पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में सभी स्तर की सुरक्षात्मक तैयारी को लेकर पीएचईडी, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार 29 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से वीडियो कांफ्रें¨सग के द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा करेंगे। एसडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कितने नाव की आवश्यकता होगी। इसका आकलन पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा को प्रस्ताव भेजने को कहा है। एसडीओ ने बीडीओ-सीओ को बैठक कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में किन-किन स्थानों पर शिविर लगेगा। इसके लिए स्थल चयन करने का निर्देश दिया है। भीषण बाढ़ आ जाने पर रास्ता का पता नहीं चलता है। जिसके कारण पदाधिकारी भी रास्ता भटक जाते हैं। एसडीओ ने इसके लिए बीडीओ को अलग-अलग पंचायतों में उंची-उंची जगहों पर लंबे-लंबे बांस, बिजली के खंभे पर अलग-अलग रंगों का झंडा लगाने को कहा है। ताकि रास्ते का पता चल सके। जानकारी के अनुसार गत वर्ष जिले में आई भीषण बाढ़ में बड़हिया प्रखंड को 55 नाव, पिपरिया को 50 व लखीसराय प्रखंड को 10 नाव मिला था। लखीसराय प्रखंड को मिले 10 नाव में चार नाव को सूर्यगढ़ा भेजा गया था। जिसके कारण नाव के लिए काफी हो-हल्ला मचा था। जबकि बालगुदर से 27 नाव किराए पर लिया गया था। एसडीओ ने बाढ़ से पूर्व नाव की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग बीडीओ-सीओ द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी का जो प्रस्ताव देंगे। उसी आधार पर जिला प्रशासन बाढ़ की तैयारी करेगा।

chat bot
आपका साथी