बड़हिया नगर में आर्मी जवान के घर में चोरी

बड़हिया में चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। एक बार फिर शनिवार की रात चोरों ने धनराज टोला में एक आर्मी जवान के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:15 PM (IST)
बड़हिया नगर में आर्मी जवान के घर में चोरी
बड़हिया नगर में आर्मी जवान के घर में चोरी

लखीसराय। बड़हिया में चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। एक बार फिर शनिवार की रात चोरों ने धनराज टोला में एक आर्मी जवान के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है क्योंकि कुछ माह पहले वार्ड संख्या 8, 9 एवं 10 के तीन घरों में लगभग 70 लाख से अधिक की चोरी एवं वार्ड संख्या 13 में पांच घरों में एक साथ चोरी के मामले में पुलिस का हाथ अब तक खाली है। शनिवार की देर रात वार्ड संख्या 13 धनराज टोला निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र आर्मी जवान विशाल कुमार शांडिल्य के घर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस घटना से एक बार फिर स्थानीय लोग सकते में हैं। चर्चा यह है कि नगर में चोरों ने ज्यादातर चोरी की वारदात को शनिवार की रात को ही अंजाम दिया है। चोरी की घटना की सूचना पर बड़हिया थाना के एसआइ ओमप्रकाश सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की। इस संबंध में आर्मी जवान विशाल कुमार के पिता नंदकिशोर सिंह ने बड़हिया थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में कहा है कि शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने उसके घर से एक छोटा बक्सा चुरा लिया। उस बक्सा में पांच हजार रुपये नकद, चार हस्ताक्षर किया हुआ चेक, आधार कार्ड, वोटर आइ कार्ड, पैन कार्ड तथा चांदी का 10 सिक्का रखा हुआ था। पीड़ित नंद किशोर सिंह ने बताया कि घर का कमरा रोज रात में भीतर से बंद कर देते थे। शनिवार की रात दरवाजा सिर्फ सटा दिए थे। चोरों ने इसका फायदा उठाकर चोरी कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके पुलिस छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी