आशुतोष पुन: बने शिक्षाविद सदस्य

संवाद सहयोगी, लखीसराय : मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के ¨सडिकेट सभा कक्ष में शनिवार को जिले क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 08:27 PM (IST)
आशुतोष पुन: बने शिक्षाविद सदस्य
आशुतोष पुन: बने शिक्षाविद सदस्य

संवाद सहयोगी, लखीसराय : मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के ¨सडिकेट सभा कक्ष में शनिवार को जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ के शिक्षाविद सदस्य का चुनाव संपन्न हो गया। इसमें इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ शासी निकाय के सचिव आशुतोष कुमार को सर्वसम्मति से पुन: उक्त कॉलेज का शिक्षाविद सदस्य चुना गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. राजकिशोर प्रसाद मौजूद थे। इसके अलावा चुनाव में इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ शासी निकाय के सभी सदस्य मौजूद थे। आशुतोष कुमार के इंटरनेशल कॉलेज घोसैठ के पुन: शिक्षाविद सदस्य चुने जाने पर घोसैठ पंचायत के मुखिया ¨पटू कुमार, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य जीतेंद्र कुमार ¨सह, शिक्षक प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद, दाता सदस्य इन्दुशेखर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी