नहर व केनाल को किया जाएगा सु²ढ़, विभाग ने दी स्वीकृति

हलसी (लखीसराय) : प्रखंड क्षेत्र की ¨सचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM (IST)
नहर व केनाल को किया जाएगा सु²ढ़, विभाग ने दी स्वीकृति
नहर व केनाल को किया जाएगा सु²ढ़, विभाग ने दी स्वीकृति

हलसी (लखीसराय) : प्रखंड क्षेत्र की ¨सचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग ने स्वीकृति दे दी है। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन ¨सह उर्फ ललन ¨सह ने किसानों की मांग पर शीघ्र काम शुरू करने का आदेश दिया है। जल संसाधन विभाग बिहार पटना ने हलसी प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसानों को ससमय ¨सचाई कराने को लेकर करोड़ों रुपये की लागत से वीयर, ¨सचाई प्रणाली, सुरक्षात्मक कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार ने लोअर किऊल नदी में बराज निर्माण कराकर हलसी, रामगढ़ चौक, सिकन्दरा, लखीसराय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में नहर की खुदाई कराकर खेतों में ¨सचाई की व्यवस्था की थी। लेकिन इन नहरों से गिरे पानी कई नदियों में गिरकर बेकार हो जाता था। किसानों ने मंत्री ललन ¨सह ने बेकार हो रहे पानी का सदुपयोग करने का अनुरोध किया था। किसानों की मांग पर जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन ¨सह ने हलसी प्रखंड की विभिन्न नदियों में वीयर आदि निर्माण कराने की स्वीकृति दी। मंत्री की स्वीकृति के बाद वर्ष 2018-19 में प्रखंड के नोमा गांव स्थित भूरहा नदी में 7 करोड़ 54 लाख की लागत से वीयर, पुर्नस्थापन नियामक ¨सचाई प्रणाली एवं सुरक्षात्मक, प्रखंड के घोंघसा गांव स्थित कटहा नदी में 4 करोड़ 5 लाख की लागत से (छिलका) ¨सचाई प्रणाली पुर्नस्थापन, ठेकही गांव स्थित कोहरीन नदी में 3 करोड़ 40 लाख की लागत से ¨सचाई प्रणाली का पुर्नस्थापन कार्य कराने का निर्देश ¨सचाई प्रमंडल सिकन्दरा को दिया। इस संबंध में ¨सचाई प्रमंडल सिकन्दरा के कार्यपालक अभियंता एनसी वर्मा ने बताया कि विभाग से स्वीकृति के साथ निविदा निकाली गई है। बरसात के बाद उक्त विकास कार्य शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी