बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को आगे आएं : श्वेता विश्वास

लखीसराय। दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान में समाज के लोगों को आगे आना होगा। दहेज प्रथा एवं ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Nov 2017 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 16 Nov 2017 06:59 PM (IST)
बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को आगे आएं : श्वेता विश्वास
बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को आगे आएं : श्वेता विश्वास

लखीसराय। दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान में समाज के लोगों को आगे आना होगा। दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाज से मिटाना होगा तभी हमारा प्रदेश एवं देश विकास करेगा। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जदयू कार्यकर्ता कार्य करेंगे। लखीसराय में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंची प्रदेश जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने ये बातें गुरुवार को पत्रकारों से बड़हिया में कही। प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह के गंगासराय स्थित आवास पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कानून कड़े किए गए हैं। लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा। मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इस योजना से समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। बिहार में शराबबंदी का असर सभी जगह दिखने लगा है। पूरे राज्य में हर वर्ग के परिवार पर इसका अच्छा प्रभाव दिख रहा है। श्रीमति विश्वास ने मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर बड़हिया एवं इन्द्र दमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम जाकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह, मनोज कुमार, पूर्व प्रमुख सियाराम कुमार, नंदकिशोर, साधु ¨सह यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी