बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वयंसेवी संगठन : डीएम

लखीसराय। शनिवार को जिलाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न स्वयंसेव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 08:38 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 06:30 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वयंसेवी संगठन : डीएम
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वयंसेवी संगठन : डीएम

लखीसराय। शनिवार को जिलाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से जिलाधिकारी ने जिले के पिपरिया प्रखंड में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप एवं राहत सामग्री वितरण करने की चर्चा करते हुए संगठनों को आगे आने की अपील की। बैठक में एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह एवं डीसीएलआर नीरज कुमार के अलावा लायंस क्लब लखीसराय, रोटरी क्लब लखीसराय एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को बताया कि जिले में सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित प्रखंड पिपरिया है। डीएम ने पिपरिया पंचायत के बसौना, पथुआ, डीह पिपरिया, दियारा पिपरिया आदि गांव की चर्चा करते हुए बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री वितरण करने का अनुरोध किया। डीएम ने प्रभावित गांव में मेडिकल कैंप लगाने की भी अपील की। उन्होंने आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए विभिन्न संगठनों को अपने-अपने स्तर से सहयोग करने को कहा। बैठक में लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ कुमार अमित, सचिव प्रो. मनोरंजन कुमार, लायन डॉ. कंचन, रोटरी क्लब लखीसराय के सचिव डॉ. संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, रेडक्रॉस के सचिव अरविद कुमार भारती एवं उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को बाढ़ पीड़ित को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। रोटरी क्लब एवं रेडक्रॉस द्वारा एक अक्टूबर को पिपरिया पंचायत में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा एवं राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। जबकि इससे पहले 30 सितंबर को लायंस क्लब द्वारा आवश्यकतानुसार जगहों पर मेडिकल कैंप एवं चूड़ा, सत्तू, गुड़ आदि का वितरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी