विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की तिथि निर्धारित

लखीसराय । शांतिपूर्ण कदाचारमुक्त एवं भयरहित वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 08:07 PM (IST)
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की तिथि निर्धारित
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की तिथि निर्धारित

लखीसराय । शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं भयरहित वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 31 अगस्त तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले जिले के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के लिए थानावार फिर से तिथि निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश में एक, तीन, चार एवं पांच अक्टूबर को जिले के सभी थाना में दिन के 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। माणिकपुर ओपी में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्यगढ़ा एवं पुलिस पदाधिकारी, मेदनीचौकी थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरिया एवं पुलिस पदाधिकारी, पीरीबाजार थाना में अंचल अधिकारी सूर्यगढ़ा एवं पुलिस पदाधिकारी, कजरा थाना में अंचल अधिकारी रामगढ़चौक एवं पुलिस पदाधिकारी, बड़हिया थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़हिया एवं पुलिस पदाधिकारी, वीरुपुर थाना में अंचल अधिकारी बड़हिया एवं पुलिस पदाधिकरी द्वारा शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा पिपरिया थाना में अंचल अधिकारी पिपरिया एवं पुलिस पदाधिकारी, लखीसराय थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी लखीसराय एवं पुलिस पदाधिकारी, कबैया थाना में अंचल अधिकारी लखीसराय एवं पुलिस पदाधिकारी, अमहरा थाना में कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव मोहन सहाय एवं पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़चौक थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़चौक एवं पुलिस पदाधिकारी, हलसी थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी हलसी एवं पुलिस पदाधिकारी, तेतरहट थाना में अंचल अधिकारी हलसी एवं पुलिस पदाधिकारी, किऊल थाना में वरीय उपसमाहर्ता राकेश रंजन एवं पुलिस पदाधिकारी तथा चानन थाना में अंचल अधिकारी चानन एवं संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा शस्त्रों का सत्यापन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी