मौसम बदला, रबी को फायदा तो दलहन-तिलहन को नुकसान

ठंड एवं कोहरे के कारण जन-जीवन प्रभावित बच्चे व बुजुर्ग की करें देखभाल संवाद सूत्र हलसी (ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:05 PM (IST)
मौसम बदला, रबी को फायदा तो दलहन-तिलहन को नुकसान
मौसम बदला, रबी को फायदा तो दलहन-तिलहन को नुकसान

ठंड एवं कोहरे के कारण जन-जीवन प्रभावित, बच्चे व बुजुर्ग की करें देखभाल

संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय) : दो-तीन दिनों से कड़ाके की ठंड के साथ गुरुवार से घने कुहासे के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। खेती-किसानी के साथ ही अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बच्चे एवं बुजुर्ग को इस मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। लोगों की दिनचर्या भी इस मौसम में बदल गई है। इस मौसम में गेहूं की फसल में अधिक फायदे तो दूसरी तरफ मसूर, चना, सरसों, मटर, तीसी, मक्का, आलू की फसल के नुकसान होने की प्रबल संभावनाएं हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार रबी फसल गेहूं, चना, मसूर, तीसी, मटर, सरसों, मक्का आदि फसल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान होना आवश्यक है। तापमान कम होने के साथ घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा। ठंड और कोहरे से गेहूं फसल के पौधा के बढ़ोत्तरी के साथ कल्ले की बढ़ोत्तरी होती है। कोहरे से गेहूं की फसल में बथुआ, वन गेहूं जैसे खरपतवार की समस्या होने की संभावना है। खरपतवार से निजात के लिए सल्फोसलफू रॉन प्लस मेटॉल्फरॉन 16 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने की आवश्यकता है। इसके अलावे चना, मसूर, मटर, सरसो, मक्का, आलू की फसल को एक सप्ताह से 10 दिनों तक कोहरा बर्दाश्त करने की क्षमता है लेकिन इससे अधिक कोहरा होने के बाद इन फसलों में पाला मारने की शत प्रतिशत संभावना होती है। इससे बचाव के लिए डायथेन एम-45 को 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने पर फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है। कोहरे के बाद तापमान में अधिक गिरावट आने पर सरसों की फसल पर लाही का प्रकोप अधिक होता है। लाही से बचाव के लिए इमिडाक्लोप्रिड को एक एमएल दो से तीन लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। कुहासे से आलू की फसल को भी नुकसान हो सकता है। कुहासे से पिछैती झुलसा प्रकोप होने लगता है। इससे बचाव के लिए मेटालेकिस्ल का दो किलो एक हजार लीटर पानी में घोल कर प्रति हेक्टेयर में छिड़काव करने की आवश्यकता हैं।

----

कोहरा से फसलों को फायदा व नुकसान कोहरा गेहूं की फसल के लिए अधिक फायदेमंद है। जबकि मसूर, चना, मटर, सरसो, तीसी, खेसारी, आलू में नुकसान पहुंचाता है।

---

बोले विज्ञानी

फोटो : 15 एलएचके 8 किसान अपने खेतों में लगी फसल में नमी की कमी को देखते हुए आवश्यकता अनुसार सिचाई करें। इससे पाला से भी बचाव होता है। गेहूं फसल में कुहासे के दौरान सिचाई करना फायदेमंद है क्योंकि मिट्टी का तापमान बढ़ाने में सिचाई सहायक होता है। डॉ. विनोद कुमार सिंह, शष्य विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र हलसी, लखीसराय।

chat bot
आपका साथी