25 क्रियाशील सदस्य पंचायतों में बनाएगी जदयू

लखीसराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद निरीक्षण भवन में शनिवार को प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रवीण कुमा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 01:01 AM (IST)
25 क्रियाशील सदस्य पंचायतों में बनाएगी जदयू
25 क्रियाशील सदस्य पंचायतों में बनाएगी जदयू

लखीसराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद निरीक्षण भवन में शनिवार को प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में व जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल की उपस्थिति में पार्टी की प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक की गई। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पंचायत में 25-25 क्रियाशील सदस्य बनाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को गिनाया तथा कार्यकर्ताओं से उसे जनता तक ले जाने की अपील की। इससे पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों ने राशन कार्ड निर्माण को लेकर अनुमंडल में लिए जा रहे आवेदन व लोगों को इससे हो रही परेशानी को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर आपत्ति दर्ज की। कार्यकर्ताओं ने डीएम से मिलकर प्रखंड स्तर पर आवेदन लेने का अनुरोध करने का निर्णय लिया। मौके पर राज्य परिषद सदस्य कैलाशपति महतो, अशोक मंडल, अनंत कुमार आनंद, विजय पटेल, रामवृक्ष पासवान, अजय मंडल, विजय आनंद, गरीब राम, मंतोष कुमार, महिला प्रकोष्ठ की अंजना देवी, सुरेंद्र महतो, ¨पटू कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी