सरकार बनी तो सभी जिला विधिज्ञ संघ को एक करोड़ : रविशंकर

लखीसराय। जिला विधिज्ञ संघ परिसर में सोमवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 06:35 PM (IST)
सरकार बनी तो सभी जिला विधिज्ञ संघ को एक करोड़ : रविशंकर

लखीसराय। जिला विधिज्ञ संघ परिसर में सोमवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने करीब 11 लाख रूपये से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का नारियल फोड़ कर एवं फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद विधिज्ञ संघ भवन में आयोजित एक समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित किया। समारोह की अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह एवं संचालन सचिव ओमप्रकाश वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामश्रेष्ठ राय एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा मौजूद थे। समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ता आपने पेशे का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि वे पटना उच्च न्यायालय में 19 वर्ष तक वकालत करने के बाद उच्चतम न्यायालय में वकालत किया। मंत्री बनाने के बाद वकालत का पेशा छूट गया लेकिन आज भी वकालत के पेशे को काफी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वकालत पेशे से देश की राजनीति में कई लोग आए। डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं देश के प्रसिद्ध अधिवक्ता सी.आर दास की चर्चा करते हुए उनके कई रोचक प्रसंग से अधिवक्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में अधिवक्ताओं का काफी योगदान रहा है। आज भी कई केन्द्रीय मंत्री अधिवक्ता के पेशे से निकल कर आए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के न्यायालयों में जजों का कार्यालय, आवास, अधिवक्ताओं को बैठने के लिए भवन, कुर्सी एवं अन्य सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने घोषणा की कि बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तो राज्य के प्रत्येक विधिज्ञ संघ को एक-एक करोड़ रूपया विकास के लिए दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने न्यायालय में स्पीड डिलेवरी जस्टिस की वकालत की। पुस्तकालय भवन के निर्माण के बाद इसमें पुस्तक की कमी को पूरा करने की अधिवक्ताओं की मांग पर उन्होंने संघ के वरीय अधिवक्ताओं से पुस्तकालय में पुस्तक दान देने की अपील की तथा इसके लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संचार व्यवस्था के तहत देश में डिजीटल इंडिया का अभियान चलाया जा रहा है। इससे न्यायिक व्यवस्था को भी जोड़ने की योजना पर कार्य चल रहा है। इस अवसर पर जिला जज रामश्रेष्ठ राय ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री का यहां आना ऐतिहासिक दिन है। केन्द्रीय मंत्री श्री प्रसाद ने अधिवक्ता के रूप में संघर्ष कर यह मुकाम हासिल किया है। उनके कार्यों से बिहार गौरव अनुभव करता है। क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिंह ने कहा कि विधिज्ञ संघ में पुस्तकालय का निर्माण कराने के बाद अन्य कमियों को दूर करने के लिए भी वह पहल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पांच वर्षो तक क्षेत्र की सेवा की है। विकास के कार्यो को अंजाम तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया पुन: सहयोग मिला तो क्षेत्र का विकास करूंगा। समारोह में चानन प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने केन्द्रीय मंत्री को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। पुस्तकालय भवन के उद्घाटन के पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रसाद का क्षेत्रीय विधायक श्री सिन्हा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। केन्द्रीय मंत्री अशोक धाम स्थित इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। समारोह में पूर्व लोक अभियोजक शंभू शरण सिंह, संघ के पूर्व सचिव रविविलोचन वर्मा, अधिवक्ता प्रजापति झा, रमेश त्रिपाठी, संजय सुमन भारती, बालेश्वर मोदी, मो. रजा, फारूख आलम, रामबालक यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, लोजपा जिलाध्यक्ष जॉन मिल्टन पासवान के अलावा विधिज्ञ संघ के अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी