हाई अलर्ट पर भारी पड़ी आस्था

संसू., लखीसराय : राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने महापर्व छठ को लेकर जिले में भी हाई अलर्ट

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 07:50 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 07:50 PM (IST)
हाई अलर्ट पर भारी पड़ी आस्था

संसू., लखीसराय : राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने महापर्व छठ को लेकर जिले में भी हाई अलर्ट जारी कर रखा था। छठ पर्व पर घाटों पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सड़क से लेकर घाटों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। यह पहला मौका था जब छठ पर्व में प्रशासन लगातार अलर्ट पर था। बावजूद इसके आस्था भारी पड़ी। जिले में शांतिपूर्वक महापर्व के संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित महावीर स्थान घाट, विद्यापीठ चौक घाट, बड़हिया स्थित गंगा घाट एवं सूर्यगढ़ा में सर्वाधिक भीड़ वाले घाटों पर वाच टावर, वीडियोग्राफी से निगरानी की जा रही थी। वहीं अधिक गहरे पानी वाले घाटों पर लाइफ जैकेट से लैस गोताखोर भी बचाव के लिए चौकस नजर आए। जानकारी हो कि पटना में हाल के दिनों में रावण वध के दौरान हुई भगदड़ में 33 लोगों की मौत की घटना एवं माओवादियों द्वारा पर्व के दौरान शांति भंग करने की आशंका मद्देनजर सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया था। जिला मुख्यालय में बुधवार की शाम पहला अ‌र्घ्य एवं गुरुवार की सुबह दूसरे अ‌र्ध्य के दौरान किऊल नदी घाटों से लेकर अष्टघटी तालाब, संसार पोखर सहित जिले में 55 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद नजर आये। इतना ही नही पहली बार घाटों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा के साथ मेडिकल टीम भी नजर आई। आंगनबाड़ी सेविका भी महापर्व पर छठव्रतियो के सहयोग के लिए तत्पर दिखी। इतना ही नही इस महापर्व पर कड़े सुरक्षा इंतजाम के अलावे महत्वपूर्ण बात यह भी देखने को मिला कि पहली बार प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी मुख्यालय में नजर आए। सड़कों पर भी पुलिस गश्त लगाती रही। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी अंजनी कुमार सहित जिले के सभी बीडीओ, सीओ व अन्य पदाधिकारी पर्व के दौरान पूरी तरह चौकस व मुस्तैद नजर आए।

chat bot
आपका साथी