जिले का महिला समागम कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : डॉ. हरपाल कौर

किशनगंज। महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए महिलाओं को जागरूक कर उन्हें अपने अधिक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM (IST)
जिले का महिला समागम कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : डॉ. हरपाल कौर
जिले का महिला समागम कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : डॉ. हरपाल कौर

किशनगंज। महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए महिलाओं को जागरूक कर उन्हें अपने अधिकार के प्रति सजग किया जाना जरूरी है। इसके लिए किशनगंज जिला में 26 नवंबर को महिला समागम कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम को लेकर स्थल चयन की प्रक्रिया व अन्य तैयारियां चल रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं समागम कार्यक्रम में पहुंच सकें। रविवार को बाल अधिकार आयोग की अध्यक्षा सह पूर्व प्रदेश अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ डॉ. हरपाल कौर ने सुभाषपल्ली स्थित जिला जदयू कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि जिला में होने वाले महिला समागम कार्यक्रम में चारों विधानसभा क्षेत्र के महिलाओं का सहयोग जरूरी है। उनके सहयोग के बदौलत ही इस कार्यक्रम को एतिहासिक रूप दिया जा सकता है। महिलाओं को अपने अधिकार और मान सम्मान को जानने और पहचानने के तरीके भी बताए। सीएम नीतीश कुमार सूबे में महिलाओं के उत्थान के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं। इस क्रम में बाल विवाह पर रोक, दहेज प्रथा पर कानूनी रोक, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ, शराबबंदी, पोषाक राशि, साइकिल राशि और प्रोत्साहन राशि सहित महिलाओं से संबंधित कई अन्य योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

वहीं महिला प्रकोष्ठ जदयू और समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश महासचिव बुलबुल ¨सह ने कहा कि महिला समागम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। वर्तमान समय में महिलाओं को सरकारी क्षेत्र की नौकियों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायती राज में भी महिलाओं को उचित स्थान दिया उनके लिए सम्मान की बात बन गई है। जिससे कि महिलाएं स्वयं अपने आपको सशक्त बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण अभियान सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी चलाएं। इस दौरान मुख्य रूप से जदयू जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेशमी राय, मिक्की झा, सुनीता देवी, नीलिमा साहा, फातमा बेगम, रानी, हेमवती देवी, अंजिला बेगम, शहैना बेगम सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी