क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसपी से मिले जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष से उनके कार्यालय में पहुंचकर बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:20 PM (IST)
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसपी से मिले जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसपी से मिले जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, किशनगंज : क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष से उनके कार्यालय में पहुंचकर बातचीत की। साथ ही एक दिसंबर को कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी जान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फुरकान अहमद पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की। उन्होंने यह जानकारी एसपी से मिलने के बाद दी।

उन्होंने बताया कि फुरकान अहमद के पिता द्वारा कोचाधामन थाना कांड संख्या 327/21 में 14 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें पूर्व मुखिया सफीर आलम की पत्नी पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी, पूर्व मुखिया मुश्ताक आलम की पत्नी बड़ीजान पंचायत से मुखिया प्रत्याशी और अकील की पत्नी मुखिया प्रत्याशी सहित कुल 14 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। राजनीतिक द्वेष के कारण कोई भी निर्दोष आदमी नहीं फंसना चाहिए। साथ ही जो भी दोषी हैं, उनकी पहचान होनी चाहिए। पोलिग के दिन हर बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कहा कि उक्त घटना की बारीकी से जांच की जाएगी। जो भी निर्दोष होंगे उन्हें बरी कर दिया जाएगा और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। कोचाधामन प्रखंड में आगामी आठ दिसंबर को पंचायत चुनाव होना है। कोचाधामन प्रखंड में सबसे अधिक 24 पंचायत है। हाल के दिनों में कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत कई पंचायतों से विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच टकराव की सूचनाएं आई हैं। और कई जगह से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें आई हैं। इस दौरान मुख्य रुप से प्रो. मुसब्बीर आलम, इंतशार आलम और ओसामा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी