मंडलकारा के जेलर पर शराब सेवन का लगा आरोप

किशनगंज। किशनगंज मंडल कारा के जेलर राम बिनोद सिंह पर शरकिशनगंज। किशनगंज मंडल कारा के जेलर राम बिनोद सिंह पर शराब का सेवन करने का आरोप लगा है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जेलर का ब्लड सैंपल जांच के लिए पटना भेजा है।ाब का सेवन करने का आरोप लग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:47 PM (IST)
मंडलकारा के जेलर पर 
शराब सेवन का लगा आरोप
मंडलकारा के जेलर पर शराब सेवन का लगा आरोप

किशनगंज। किशनगंज मंडल कारा के जेलर राम बिनोद सिंह पर शराब का सेवन करने का आरोप लगा है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जेलर का ब्लड सैंपल जांच के लिए पटना भेजा है।

एसपी ने बताया कि किशनगंज मंडल कारा के जेलर के द्वारा शराब का सेवन करने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी डीएम आदित्य प्रकाश को दी गई। इसके बाद जेलर का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया। मेडिकल जांच में उस वक्त जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। इसके बाद जेलर का ब्लड सैंपल लिया गया। ब्लड सैंपल के जांच के लिए पटना स्थित लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के एक लाइन होटल में जेलर अपने साथियों के साथ शराब का सेवन कर रहे थे। शराब सेवन के दौरान होटल संचालक के साथ जेलर की कहासुनी हो गई थी। घटना से नाराज होटल संचालक ने एसपी को सूचना दी थी। एसपी ने फौरन टाउन थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने सदर अस्पताल में जेलर का मेडिकल जांच कराया। एसपी ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है, ऐसे में शराब का सेवन करने वालों के साथ किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी।

chat bot
आपका साथी