नौ और पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 94

- अब तक 19 हो चुके स्वस्थ 75 एक्टिव केस संवाद सहयोगी किशनगंज जिले में शनिवार को नौ और

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:16 AM (IST)
नौ और पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 94
नौ और पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 94

- अब तक 19 हो चुके स्वस्थ, 75 एक्टिव केस

संवाद सहयोगी, किशनगंज : जिले में शनिवार को नौ और संक्रमित मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 94 पहुंच गई है। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे किसी संक्रमित प्रवासी श्रमिक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। नौ में से एक दिघलबैंक व आठ टेढ़ागाछ प्रखंड निवासी है।

इन सभी मरीजों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रूलर हेल्थ सेंटर महेशबथना स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि अब कोरोना वायरस संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसलिए हमें शारिरिक दूरी अपनाते हुए मास्क लगाना, समय समय पर हांथ धोना आवश्यक है। बिना वजह के घर से बाहर नहीं निकले।

जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 94 केस आया है। इनमें से 19 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 74 संक्रमित मरीज का एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रूलर हेल्थ सेंटर महेशबथना स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इसके अलावा एक मरीज को कोविड अस्पताल पटना रेफर किया गया है। कुल मिलाकर अब प्रवासियों के संपर्क में आने से संक्रमण फैलने का मामला सामने आने लगा है।

chat bot
आपका साथी