छात्राओं को गुड टच बैड टच से कराया गया अवगत

किशनगंज। स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और कानून की जानकारी देने के लिए महिला था

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM (IST)
छात्राओं को गुड टच बैड टच से कराया गया अवगत
छात्राओं को गुड टच बैड टच से कराया गया अवगत

किशनगंज। स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और कानून की जानकारी देने के लिए महिला थाना द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें छात्राओं को गुड टच बैड टच से अवगत कराया गया।

एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर महिला थाने ने महिला सेल के माध्यम से ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित जीरणगच्छ उच्च विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्र-त्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने कहा कि आज लड़कियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा रही है। सरकार द्वारा भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जागरुकता कार्यक्रमों की सहायता से पीड़ित और मजबूर महिलाओं की सहायता की जाती है। अशिक्षा और जागरुकता की कमी के कारण आज भी महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। ऐसी महिलाओं की सहायता के लिए महिला थाना पुलिस सदैव तत्पर है। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक कर ही श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। व

प्रशिक्षु एसआइ मासूम कुमारी ने उपस्थित छात्राओं को महिलाओं के अधिकार और कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी फौरन महिला थाना को दें। समाज में फैली भ्रांतियों के कारण आज भी कुछ पीड़ित महिलाएं न्याय से वंचित रह जाती हैं। अब ऐसी महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। महिला थाना की पुलिस उन्हें न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास करेगी।

महिला सेल की सदस्य लता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए खुद आगे आना होगा। घर से बाहर निकलने पर सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए कहा अधिकतर महिलाओं का शोषण उनके जान पहचान वाले ही करते हैं। लोकलाज के खातिर ऐसे मामलों को दबा दिया जाता है। दोषियों को सजा दिलाने के लिए उन्हें खुद जागरुक होकर आगे आना होगा। महिला सेल की सदस्य पारोमिता घोष ने महिलाओं से संबंधित कानून की जानकारी देते हुए उपस्थित छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास किया। इस मौके पर छात्राओं ने अपने अधिकार से संबंधित कुछ सवाल भी किये। मौके पर उपस्थित महिला थाना के एसआइ विजय कुमार और महिला सिपाही सह थाना मैनेजर सुषमा कुमारी ने बारी बारी से सभी सवालों का जवाब देकर उन्हें जागरुक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षक सरवर आलम, दीपनारायण सिंह, रूखसाना, मुरसिदा खातून, पिकी कुमारी, सरिता कुमारी, जमीला खातून, इमादुर रहमान, बेलाल अहमद ने भी छात्राओं को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी