नौ थानाध्यक्ष समेत 18 पुलिस पदाधिकारियों को तबादला

किशनगंज। दरभंगा प्रक्षेत्र के आइजी पंकज कुमार दराद ने जिले में वर्षों से जमे एक इंस्पेक्टर, नौ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 09:08 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 09:08 PM (IST)
नौ थानाध्यक्ष समेत 18 पुलिस पदाधिकारियों को तबादला
नौ थानाध्यक्ष समेत 18 पुलिस पदाधिकारियों को तबादला

किशनगंज। दरभंगा प्रक्षेत्र के आइजी पंकज कुमार दराद ने जिले में वर्षों से जमे एक इंस्पेक्टर, नौ थानाध्यक्ष समेत 18 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। दरभंगा जोन के विभिन्न जिलों के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हए सभी एसपी को पत्र लिखकर स्थांतरित कर्मियों को एक अगस्त तक विरमित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरी सूची रेंज डीआइजी के द्वारा जारी की गई है। पूर्णिया डीआइजी सौरभ कुमार के निर्देश पर जिले के 178 सिपाही का तबादला अन्य जिलों में की गई है।

जोनल कार्यालय से जारी सूची के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर सह मेजर प्रशांत कुमार का तबादला मधेपुरा किया गया है, जबकि पुअनि दीप नारायण यादव को भी गृह जिला मधेपुरा में तैनात किया गया है। वहीं पुअनि रहमान अंसारी, गुडडू कुमार व सुशील कुमार मरांडी का सहरसा, अमित कुमार राय, धनेश्वर मंडल व सुबोध कुमार गुप्ता का मधेपुरा, मो. सज्जाद हुसैन व अभय कुमार का समस्तीपुर, राहुल कुमार, अर¨वद कुमार व अनिल कुमार ¨सह का तबादला मधुबनी और मुकेश कुमार मंडल का दरभंगा तबादला किया गया है। वहीं एएसआइ कामेश्वर ओझा, धर्मेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार यादव और अशोक कुमार ¨सह का तबादला सहरसा किया गया है। जबकि हवलदार राजन तिवारी, भोला यादव को सुपौल, प्रेमा देवी को मधेपुरा व विनोद कुमार ¨सह को मधुबनी स्थानांतरित किया गया है।

chat bot
आपका साथी