जगह-जगह गूंजा, करिए योग, रहिए निरोग

खगड़िया । विश्व योग दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और करिए योग रहिए निरोग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 07:10 PM (IST)
जगह-जगह गूंजा, करिए योग, रहिए निरोग
जगह-जगह गूंजा, करिए योग, रहिए निरोग

खगड़िया । विश्व योग दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और करिए योग, रहिए निरोग का

संदेश दिया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध श्रीगुरु बद्दुलाल व्यायामशाला में व्यायामाचार्य महेंद्र त्यागी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए योगपरी श्रेया त्यागी ने योग के महत्व से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समय निकालकर प्रतिदिन योग जरूर कीजिए। योग करने से लाइफ स्टाइल से संबंधित बीमारियां नहीं होगी। वहीं पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार पेंशनर भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलन कर नगर पार्षद शिवराज यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में योग का महत्व और बढ़ गया है। योग से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इस मौके पर मिथिलेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

विश्व योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर सरस्वती नगर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकुमार ने की। मुख्य अतिथि योगाचार्य नरेंद्र ब्रह्मचारी थे। मंच संचालन शिक्षक लालबाबू ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि योगाचार्य नरेंद्र ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वस्थ एवं सफल जीवन जीने के लिए योग परम आवश्यक है। क्रांतिकारी युवा परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री ने योग के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने प्राणायाम के ऊपर विशेष प्रकाश डाला। इस मौके पर सिनेट सदस्य भरत सिंह जोशी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक कुमार सानू, अरविद प्रसाद, कुलदीप आनंद, आलोक विद्यार्थी, भीम जी ,राजेश कुमार, दिवाकर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी