297 में 271 संक्रमितों ने कोरोना को किया परास्त

पेज दो का बॉटम ------------ फोटो 4 = मरीज मिलने की रफ्तार में आई कमी= फिलहाल एक्टिव केस 23 जागरण संवाददाता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 07:53 PM (IST)
297 में 271 संक्रमितों ने कोरोना को किया परास्त
297 में 271 संक्रमितों ने कोरोना को किया परास्त

खगड़िया। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार में जहां कमी आई है वहीं मरीज अब तेजी से ठीक हो रहे हैं। प्रवासियों के आने के बाद बीते आठ मई से यहां कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला आरंभ हुआ था। जो लगातार बढता ही गया। प्रवासी पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण डेढ़ दर्जन से अधिक आवासित लोग भी संक्रमण की चपेट में आए। जिसे लेकर जिले में 16 कंटेनमेंट जोन बनाना पड़ा। हालांकि अब पॉजिटिव मिलने की रफ्तार में कमी दिख रही है।

जिले में समाचार लिखे जाने तक बीते चार दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। अब तक जिले में कुल पॉजिटिव हुए लोगों की संख्या 297 हैं। जिसमें तीन की मौत हुई। वहीं 271 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 23 रह गई है। जो कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

कोट

यह सुखद है कि पॉजिटिव केस कम मिल रहे हैं और लोग तेजी से स्वस्थ हुए हैं। अब संक्रमितों की संख्या काफी कम हो गई है। रोकथाम को लेकर विभाग को सजग रहने के साथ रैंडम सैंपल जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

आलोक रंजन घोष, डीएम, खगड़िया

chat bot
आपका साथी