ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो किशोर की मौत, चार घायल

खगड़िया। एनएच-107 के 14-15 किलोमीटर सोनवर्षा घाट के समीप एक ट्रैक्टर और ट्रक की भीषण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 05:39 PM (IST)
ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो किशोर की मौत, चार घायल
ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो किशोर की मौत, चार घायल

खगड़िया। एनएच-107 के 14-15 किलोमीटर सोनवर्षा घाट के समीप एक ट्रैक्टर और ट्रक की भीषण टक्कर में दो किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल है। मृतकों में चौथम पंचायत के सोनवर्षा गांव निवासी पैतुन यादव के पुत्र रविश कुमार(12) व नारद शर्मा के पुत्र कमलकिशोर शर्मा (17) शामिल है। जबकि घायलों में चीनीलाल यादव, अखिलेश कुमार, रूपेश कुमार एवं बिजो यादव के पुत्र रूपेश कुमार शामिल है। सभी घायल सोनवर्षा गांव के ही रहने वाले हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में चल रहा है। चौथम थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक फरार है।

जानकारी अनुसार सोनवर्षा गांव से एक ट्रैक्टर पर सवार होकर आधे दर्जन से अधिक लोग भूषण यादव के गौना (द्विरागमन) में घौघसम, सहरसा जा रहे थे। इस दौरान सोनवर्षा घाट के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें रविश और कमलकिशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसमें भूषण यादव बाल-बाल बच गया। चौथम थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से दिए गए आवेदन के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना बाद से सोनवर्षा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को गांव में चूल्हे तक नहीं जले। पैतुन यादव के पड़ोसी जालो यादव ने बताया कि दोनों शवों का दाह-संस्कार बागमती नदी किनारे कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दुल्हन के बदले बारात का शव आया।

chat bot
आपका साथी