चकधूम-चकधूम समर कैंप शुरू

खगड़िया। प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय परिसर में चकधूम-चकधूम समर कैंप की शुरुआत मंगलवार क

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jun 2016 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2016 06:02 PM (IST)
चकधूम-चकधूम समर कैंप शुरू

खगड़िया। प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय परिसर में चकधूम-चकधूम समर कैंप की शुरुआत मंगलवार को की गई। इसका उद्घाटन सामूहिक रूप से पंचायत के मुखिया शोभा देवी, प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य चिंता देवी, विद्यालय प्रधान मनोज कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

मध्य विद्यालय वैसा में चकधूम-चकधूम समर कैंप का शुभारंभ के दौरान बाद कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार राय ने कहा कि वर्ग 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए यह कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप के जरिये बच्चों को बौद्धिक विकास के बीच शिक्षा के महत्व के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाओं की जबाबदेही पर चर्चा होगी। वहीं, मुखिया शोभा देवी विद्यालय प्रधान विनोद कुमार सिंह आदि ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये बच्चे को गुणवत्ता शिक्षा की जानकारी होगी। विद्यालय में शैक्षणिक माहौल एवं पढ़ाई के प्रति उत्सुकता जगेगी। मौके पर सगन कुमार, रंजू देवी, प्रेमलता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी