राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आज से

खगड़िया। स्थानीय कोशी कॉलेज के मैदान में रविवार को 8वां बिहार राज्य सब जूनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 12:34 AM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 12:34 AM (IST)
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आज से
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आज से

खगड़िया। स्थानीय कोशी कॉलेज के मैदान में रविवार को 8वां बिहार राज्य सब जूनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप का शुभारंभ होगा। यह आयोजन हॉकी खगड़िया की ओर से किया गया है। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इसकी जानकारी हॉकी खगड़िया के विकास कुमार ने दी। विकास कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन नगर सभापति सीता कुमारी एवं पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम मैच खगड़िया बनाम भोजपुर के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच भागलपुर बनाम पूर्णिया के बीच होगा। मौके पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजकुमार फोगला, हेमा भारती, नवीन गोयनका, ई. धमेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी