संवाद में शामिल लोग थे उत्साहित

तेलिहार स्थित कोसी-बागमती नदी में शनिवार को उल्लास की नाव चलती रही। चहुं ओर उत्साह ही उत्साह दिखा। यहां गरीब कल्याण रोजगार अभियान से पांच करोड़ 30 लाख रुपये से अलग-अलग 25 योजनाओं से कार्य कराया जाएगा। प्रवासी श्रमिकों के साथ ग्रामीणों को गांव में रोजगार मिलेगा। शनिवार को तेलिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान का जैसे ही वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से शुभारंभ किया गया वैसे ही चहुं ओर प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।पीएम के संवाद कार्यक्रम में बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल डीएम आलोक रंजन घोष मुखिया अनिल सिंह प्रखंड प्रमुख विकास कुमार समेत प्रवासी चंदन कुमार स्मिता देवी आदि ने भाग लिया।प्रवासी जनार्दन शर्मा ने बताया कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पीएम से बात होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी रीता देवी भी पीएम से बात कर फूले नहीं समा रहे थे। स्मिता भी गदगद थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 06:07 AM (IST)
संवाद में शामिल लोग थे उत्साहित
संवाद में शामिल लोग थे उत्साहित

बेलदौर (खगडि़या)। तेलिहार स्थित कोसी-बागमती नदी में शनिवार को उल्लास की नाव चलती रही। चहुं ओर उत्साह ही उत्साह दिखा। यहां गरीब कल्याण रोजगार अभियान से पांच करोड़ 30 लाख रुपये से अलग-अलग 25 योजनाओं से कार्य कराया जाएगा। प्रवासी श्रमिकों के साथ ग्रामीणों को गांव में रोजगार मिलेगा।

शनिवार को तेलिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान का जैसे ही वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से शुभारंभ किया गया वैसे ही चहुं ओर प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।पीएम के संवाद कार्यक्रम में बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, डीएम आलोक रंजन घोष, मुखिया अनिल सिंह, प्रखंड प्रमुख विकास कुमार समेत प्रवासी चंदन कुमार, स्मिता देवी आदि ने भाग लिया।प्रवासी जनार्दन शर्मा ने बताया कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पीएम से बात होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी रीता देवी भी पीएम से बात कर फूले नहीं समा रहे थे। स्मिता भी गदगद थी। कहा, मधुमक्खी पालन कर जीवन को खुशहाल बनाएंगे। डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि इस योजना से घर लौटे प्रवासियों के साथ बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा।

chat bot
आपका साथी