शादी के बाद भी कम नहीं हुआ प्यार तो दिया गांव छोडऩे का हुक्म

दो संप्रदायों के बीच प्रेम-प्रसंग के मामले ने आज उग्र रूप ले लिया। पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के लोगों का गांव में अधिक दबदबा था, जिसके कारण लड़के के परिवार को गांव छोडऩे का हुक्म सुना दिया गया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 01:11 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 01:21 PM (IST)
शादी के बाद भी कम नहीं हुआ प्यार तो दिया गांव छोडऩे का हुक्म

खगडिय़ा। दो संप्रदायों के बीच प्रेम-प्रसंग के मामले ने आज उग्र रूप ले लिया। पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के लोगों का गांव में अधिक दबदबा था, जिसके कारण लड़के के परिवार को गांव छोडऩे का हुक्म सुना दिया गया। पुलिस से भी जब मदद नहीं मिली तो लड़के के परिजन मंगलवार को गांव छोड़कर चले गए।

पुलिस ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का पुराना मामला है, परबत्ता थानाक्षेत्र के नया गांव के शिरोमणि टोला की रहने वाली गुडिय़ा(काल्पनिक नाम) और कमाल (काल्पनिक नाम) एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के संप्रदाय अलग होने के कारण घरवालों को जब इनके प्रेम प्रसंग की बात पता चली तो दोनों परिवार के बीच काफी कहा-सुनी हुई।

कुछ दिनों के विवाद के बाद गुडिय़ा के परिवारवालों ने उसकी शादी बेगूसराय निवासी सुनील(काल्पनिक नाम) से कर दी। शादी के बाद भी गुडिय़ा कमाल को भूल न सकी। ससुराल से आने के बाद वह फिर छुपकर कमाल से मिलने लगी।

घरवालों ने उसे ससुराल वापस भेजना चाहा तो उसने जाने से साफ इंकार कर दिया और कमाल के साथ रहने की जिद करने लगी। इस बात का पता चलने के बाद दोनों परिवार वालों के बीच काफी कहा सुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि बाद में इसमें दोनों संप्रदाय के लोग भी शामिल हो गए और दोनोंं के बीच कल जमकर मारपीट हुई।

मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में रसूख रखने वाले दबंगों ने कमाल के परिवार को गांव छोड़कर चले जाने का हुक्म दे दिया कहा है। दबंगों की दबंगई से मजबूर होकर आज कमाल का परिवार अपना सारा सामान लेकर गांव छोड़कर जाने को रहा है।

chat bot
आपका साथी