लॉकडाउन में लापरवाही, की लैभो, दुकान खुली जैते

खगड़िया । गोगरी प्रखंड में पुलिस-प्रशासन की पोल खुल चुकी है। पुलिस-प्रशासन की ओर से कागज प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:02 PM (IST)
लॉकडाउन में लापरवाही, की लैभो, दुकान खुली जैते
लॉकडाउन में लापरवाही, की लैभो, दुकान खुली जैते

खगड़िया । गोगरी प्रखंड में पुलिस-प्रशासन की पोल खुल चुकी है। पुलिस-प्रशासन की ओर से कागज पर घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अधिकांश पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी आराम फरमा रहे हैं। वे केवल दिखावे के लिए कभी-कभार सड़क पर उतर कर 'टहल' लेते हैं। गोगरी जमालपुर बाजार हो अथवा महेशखूंट बाजार लापरवाही आम है। गुरुवार को जब 11 बजे दिन के बाद महेशखूंट बाजार, झिकटिया आदि का जायजा लिया गया, तो सच सामने आया। यहां लॉकडाउन को लेकर जारी गाइड लाइन मजाक बनकर रह गया है। पुलिस की सुस्ती के कारण एक बजे दिन में भी झिकटिया चौक पर सब्जी की दुकानें खुली हुई थी। फुटकर विक्रेता आराम से सब्जी बेच रहे थे। महेशखूंट मेन बाजार में कई दुकानें खुली थी। दुकान के सामने शटर गिराकर दुकानदार बैठे हुए थे। ग्राहक को देखकर कहते थे- की लैभो, दुकान खुली जैते। अर्थात क्या लेना है, दुकान खुल जाएगी। ऑटो, ई-रिक्शा आराम से चल रहा था। बाइक पर ट्रिपल सवार चौकीदार-पुलिस के आगे से आराम से निकल रहे थे। बाइक सवार तो लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। महेशखूंट पुलिस टुकुर-टुकुर देखती रहती है। कहीं भी पुलिस द्वारा बेरियर नहीं लगाया गया है। महेशखूंट थाना के निकट आसाम रोड बाजार में आधे दर्जन चौकीदार की ड्यूटी लगी थी, लेकिन वे कोरम पूरा कर रहे थे। सूत्रों की माने तो 11 बजे दिन में महेशखूंट पुलिस की गाड़ी एक बार बाजार की चक्कर लगा लेती है। उसके बाद कर्तव्य की इतिश्री। पुलिस की वाहन जाते ही दुकानदार अपनी मनमर्जी शुरू कर देते हैं। इस संदर्भ में महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि बीते बुधवार को भी कई वाहन व बाइक को जप्त कर जुर्माना वसूला गया। लोगों को स्वयं भी समझना चाहिए।

chat bot
आपका साथी