मुख्यमंत्री को मिले नोबेल पुरस्कार

खगड़िया। सूबे के पूर्व मंत्री सह परबत्ता विधायक आरएन सिंह ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:01 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:10 AM (IST)
मुख्यमंत्री को मिले नोबेल पुरस्कार
मुख्यमंत्री को मिले नोबेल पुरस्कार

खगड़िया। सूबे के पूर्व मंत्री सह परबत्ता विधायक आरएन सिंह ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील लोगों से की है। प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने आवासीय परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह अद्भुत पहल है। जल जीवन हरियाली अभियान वरदान साबित होगा। इसकी सफलता पर तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से आमलोग सुरक्षित हुए हैं। अपराध का ग्राफ घटा है। इस मौकेपर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, मुखिया राजीव चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी