तीन जिलों का कुख्यात समस्तीपुर का अशोक यादव गिरफ्तार

खगड़िया। तीन जिलों की पुलिस के लिए मोस्टवांटेड व दबंग रामानंद यादव के अनुज पूर्व मुखिया राज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 06:45 PM (IST)
तीन जिलों का कुख्यात समस्तीपुर का अशोक यादव गिरफ्तार
तीन जिलों का कुख्यात समस्तीपुर का अशोक यादव गिरफ्तार

खगड़िया। तीन जिलों की पुलिस के लिए मोस्टवांटेड व दबंग रामानंद यादव के अनुज पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उसकी गिरफ्तारी बेगूसराय पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई के दौरान हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुखिया हत्याकांड में नाम आने के बाद एसपी मीनू कुमारी ने एसआइटी का गठन कर टास्क दिया था। टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान वह बेगूसराय से दबोच लिया गया। एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि अशोक यादव पर खगड़िया, समस्तीपुर, बेगूसराय समेत अन्य जिलों के थानों में हत्या समेत 22 संगीन मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी बाद से फरकिया में कुछ हद तक अमन चैन लौटने की संभावना है।

मालूम हो कि पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव को उस समय गोलियों से छलनी कर मौत की नींद सुला दिया गया, जब वे अपने गांव मोरकाही स्थित घर पर चाय पी रहे थे। इस घटना में पूर्व मुखिया का एक रिश्तेदार भी गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुआ था।

=======

कुख्यात अशोक की हो सकती थी जेल ले जाते समय हत्या

संवाद सहयोगी, खगड़िया : तीन जिलों की पुलिस का चैन छीनने वाला समस्तीपुर का कुख्यात अशोक यादव को जेल ले जाते समय मौत की नींद सुलाया जा सकता था। सूचना थी कि उसके साथी उसकी गिरफ्तारी बाद से सक्रिय हो उठे थे और जेल ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर अशोक को छुड़ा लेंगे। इसकी भनक एसपी मीनू कुमारी को मिल गई और एसपी ने शनिवार को चौकसी बढ़ा दी तथा बदमाशों की मंशा को विफल कर दिया।

एसपी मीनू कुमारी के अनुसार सूचना मिल रही थी कि गिरफ्तार कुख्यात अशोक यादव पर उसके दुश्मनों द्वारा जेल ले जाते समय हमला किया जा सकता है। यह भी सूचना मिली थी कि उसकी गिरफ्तारी से उसके गिरोह के सदस्य सक्रिय हो उठे हैं और जेल जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर वह भगा ले जाने की योजना में है। इसी सूचना पर ऑपरेशन एएसपी राजकुमार राज को सक्रिय किया गया। एएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और समुचित प्रशिक्षित जवानों को टीम में शामिल किया गया। टीम द्वारा फुल बुलेटप्रुफ सुरक्षा व्यवस्था कर उसे जेल भेजा गया। एसपी के अनुसार जेल पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई है। न्यायालय में उसकी पेशी के दौरान भी सुरक्षा को लेकर आदेश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी