पेज तीन का लीड: कोरोना काल में सामुदायिक रसोईघर आकर 'तृप्त' हो रहे जरूरतमंद

खगड़िया। कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंदों को दो समय भोजन उपलब्ध कराने को लेकर खगड़िया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 12:30 AM (IST)
पेज तीन का लीड: कोरोना काल में सामुदायिक रसोईघर आकर 'तृप्त' हो रहे जरूरतमंद
पेज तीन का लीड: कोरोना काल में सामुदायिक रसोईघर आकर 'तृप्त' हो रहे जरूरतमंद

खगड़िया। कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंदों को दो समय भोजन उपलब्ध कराने को लेकर खगड़िया अनुमंडल क्षेत्र में एक सामुदायिक रसोईघर की शुरुआत की गई है। जिला मुख्यालय के आदर्श बापू मध्य विद्यालय में सामुदायिक रसोईघर संचालित है। यह जानकारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने दी। यहां दो रसोइये नियुक्त किए गए हैं। बापू मध्य विद्यालय के शिक्षकों की यहां देखरेख को लेकर शिफ्ट वाइज तैनाती की गई है। प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्रा, शिक्षक अमरकांत शरण, सिकंदर प्रसाद सिंह, अभिनव रौशन, रामकिशोर प्रसाद निराला की तैनाती सफल सामुदायिक रसोईघर के संचालन को लेकर की गई है।

बीते बुधवार की रात अनुमंडलीय सामुदायिक रसोईघर की शुरुआत हुई। इस मौके पर डीडीसी अभिलाषा शर्मा, एडीएम शत्रुंजय मिश्रा, सदर बीडीओ आदि मौजूद थे।

कैंप इंचार्ज बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात 25 जरूरतमंदों ने भोजन किया। जबकि गुरुवार को दिन में 14 और रात में 22 तथा शुक्रवार की दोपहर 25 लोगों ने भोजन ग्रहण किया। शुक्रवार को खाना में चावल, अरहर की दाल, आलू-परवाल की सब्जी तथा सलाद दिया गया।

शुक्रवार को भोजन ग्रहण करने बाद सभी तृप्त दिखे। श्यामल किशोर साह मजदूरी करते हैं।

कोरोना और लॉकडाउन में काम मिलना मुश्किल है।

वे सामुदायिक रसोईघर में ही अभी दोनों समय भोजन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भरपेट सादा और स्वच्छ खाना मिल रहा है। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। गुलशन कुमार ने भी खाना की प्रशंसा की। रुकमणि देवी और शिरोमणि देवी ने कहा कि हम जरूरतमंदों के लिए यह रसोईघर वरदान है।

शुक्रवार को नगर परिषद के जेई व दंडाधिकारी रौशन कुमार ने कैंप का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्था अच्छी है।

कोट

कोरोना काल में सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए सामुदायिक रसोईघर का संचालन किया जा रहा है। जरूरतमंदों को शुद्ध, स्वच्छ भोजन मिले यह प्राथमिकता है।

चंद्रमणि मिश्र, प्रधानाध्यापक सह कैंप प्रभारी।

chat bot
आपका साथी