बच्चा चोर के आरोप में एक युवक की हुई पिटाई

खगड़िया। शहर के स्टेशन रोड में मंगलवार की दोपहर बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 08:43 PM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 06:32 AM (IST)
बच्चा चोर के आरोप में एक युवक की हुई पिटाई
बच्चा चोर के आरोप में एक युवक की हुई पिटाई

खगड़िया। शहर के स्टेशन रोड में मंगलवार की दोपहर बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बिना नंबर के स्कार्पियो पर सवार पुलिस जवान ने युवक को कब्जे में लिया और साथ लेकर चलते बने। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पुलिस किस जिले की थी।

नगर थानाध्यक्ष अविनाशचंद्र से जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इस तरह की किसी सूचना से इंकार किया।

साहेबपुर कमाल पुलिस भी इस तरह की घटना से इंकार किया। ऐसे में समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि मामला क्या था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उजले रंग के लिवास में 22 वर्ष का युवक बेगूसराय की ओर से किसी ट्रेन से खगड़िया स्टेशन उतरा था। वह स्टेशन से बाहर निकला ही था कि अचानक हल्ला होने लगा कि बच्चा चोरी कर भाग रहा है। वैसे कुछेक जानकार लोगों का कहना है कि कोई बड़ा तस्कर होगा। जिसे पकड़ने को लेकर दूसरे जिले की पुलिस बिना नंबर स्कार्पियो से आया और उसे पकड़कर साथ ले गया। अमूमन ऐसा होता भी है। उपलब्धि पाने को लेकर पुलिस कई बार इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है।

chat bot
आपका साथी