धनतेरस पर खरीदारी को उमड़ी भीड़

खगड़िया। दीपावली को लेकर हर तरफ उत्सवी माहौल है। दीपावली के पूर्व होने वाले धनतेरस को ल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 11:47 PM (IST)
धनतेरस पर खरीदारी को उमड़ी भीड़
धनतेरस पर खरीदारी को उमड़ी भीड़

खगड़िया। दीपावली को लेकर हर तरफ उत्सवी माहौल है। दीपावली के पूर्व होने वाले धनतेरस को लेकर गुरुवार को हर तरफ चहल पहल दिखी। करोड़ों की खरीदारी हुई। जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में भीड़ नजर आई। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। भीड़ के कारण बाजारों में कोरोना नियम के तहत शारीरिक दूरी का पालन मुश्किल हो गया था। धनतेरस को लेकर विभिन्न ज्वेलर्स, बर्तन और इलेक्ट्रिक दुकानों के अलावा विभिन्न वाहनों के शोरूम में पूर्व से तैयारी की गई थी। सामानों का स्टॉक कर रख गया था। गुरुवार को यहां धनतेरस की खरीदारी को लेकर भीड़ लगी रही। इस अवसर पर खासकर बर्तन दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। जहां लोग गृह उपयोगी विभिन्न धातुओं के बर्तन, पूजा की थाली व अन्य सामानों की खरीदारी करते दिखे। विभिन्न इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की दुकानों और शोरूम में भी भीड़ दिखी। जहां लोग एलइडी टीवी, फ्रीज, वाशिग मशीन, मिक्सचर सहित अन्य गृह उपयोगी उपकरण खरीदते दिखे। धनतेरस पर बाइक की बिक्री

धनतेरस के अवसर पर विभिन्न वाहन व बाइक की बिक्री भी जमकर हुई। विभिन्न कंपनियों की बाइक शोरूम में सुबह से ही भीड़ दिखी। जहां लोग अपनी मनपंसद बाइक खरीदते दिखे। विभिन्न कंपनियों की बाइक की जमकर बिक्री भी हुई। विभिन्न ऑफर व आसान किश्तों पर फाइनेंस की सुविधा के कारण धनतेरस पर लोगों ने इसका खूब फायदा उठाया। एमजी रोड स्थित तृषा होंडा शोरूम के संचालक मधुराज ने बताया कि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बाद से ही बाइक की बिक्री मंद पड़ गई थी। धनतेरस पर अपेक्षा के अनुरुप बाइक की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि 230 बाइक की बिक्री हो चुकी है। जिसमें 150 बाइक व स्कुटी की बुकिग पहले से ही हो गई थी। जिसे समय पर उपलब्ध कराया गया। वहीं जुबली बजाज के शो रूम में भी दो सौ के करीब बाइक की बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य कंपनियों के बाइक के शोरूम में भी बाइक की जमकर बिक्री हुई।

chat bot
आपका साथी