ओलावृष्टि में जख्मी हुए लोगों ने सीओ को घेरा, पुलिस ने किया बल प्रयोग

खगड़िया। ओलावृष्टि में घायल हुए लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 07:19 PM (IST)
ओलावृष्टि में जख्मी हुए लोगों ने सीओ को घेरा, पुलिस ने किया बल प्रयोग
ओलावृष्टि में जख्मी हुए लोगों ने सीओ को घेरा, पुलिस ने किया बल प्रयोग

खगड़िया। ओलावृष्टि में घायल हुए लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को परबत्ता सीएचसी से पीड़ितों को मुआवजा देकर निकल रहे सीओ चंद्रशेखर सिंह का आक्रोशित लोगों ने घेराव किया। आक्रोशितों का कहना था कि घायलों को 4300 रुपये मुआवजे देने में प्रशासन उपेक्षापूर्ण नीति अपना रही है। सुबह से मुआवजा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अनदेखी की जा रही है। आक्रोशित लोगों ने सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोग उनकी गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। सूचना पर परबत्ता पुलिस पहुंची तथा बल प्रयोग बाद सीओ को वहां से सकुशल निकाला। ओलावृष्टि से जख्मी कोलवारा के नीरज कुमार, सलारपुर के दिलीप कुमार, भरसों की शोभा देवी ने बताया कि वे लोग मंगलवार को ओलावृष्टि में जख्मी हुए हैं। परंतु, उन्हें 4300 रुपये नहीं दिए गए। जब सीएचसी से सीओ बाहर निकले, तो उनके समक्ष मुआवजे की मांग की, तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। इधर, सीओ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि उनकी गाड़ी को अनावश्यक रुप से रोका गया। पुलिस ने बल का प्रयोग नहीं किया है। परबत्ता थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने भी बल प्रयोग से इंकार किया है। सीओ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि परबत्ता सीएचसी में 140 घायलों का इलाज किया गया है और सभी को 4300 रुपये की दर से मुआवजा दिए गए हैं। कुछ लोग गलत तरीके से मुआवजा लेना चाह रहे थे। इसलिए गाड़ी को घेर लिया और शीशा तोड़ने का प्रयास किया। दूसरी ओर माकपा के जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि एक तो पीड़ितों को मुआवजा देने में आनाकानी की जा रही है, ऊपर से मांग करने पर पुलिस लाठी चलाती है। उन्होंने डीएम से दोषी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि कार्रवाई नहीं होने पर माकपा उग्र आंदोलन चलाएगी।

chat bot
आपका साथी