महाआरती के साथ जागरण में उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, खगड़िया: मां दुर्गा के महाआरती के साथ ही जागरण में श्रद्धालु महिला पुरूषों की भीड़ उम

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 10:53 PM (IST)
महाआरती के साथ जागरण में उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, खगड़िया: मां दुर्गा के महाआरती के साथ ही जागरण में श्रद्धालु महिला पुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की संध्या राजेन्द्र चौक स्थित वासंती चैती दुर्गा पूजा समिति पंडाल में महाआरती में सैकड़ों महिला पुरूषों व बच्चों ने भाग लेकर मां की आरती कर सुख-समृद्धि की याचना किया। वहीं आयोजित जागरण कार्यक्रम में स्थानीय गायकों के भजन पर मां के भक्तों ने अपने को झूमने से ना रोक सका। आरती में स्थानीय महिलाओं में ममता देवी, आरती देवी, सुजाता गुप्ता, संगीता देवी, बबली तुलस्यान, सुनीता तुलस्यान, खुशबू कुमारी आदि ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं गायकों में शिवा तुलस्यान, राहुल, कुंदन, दिलीप आदि ने एक बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को झुमाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। मौके पर धार्मिक सवालों के जबाव देने वाले भक्तों को मां का चुनरी भेंट किया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष कमल कुमार, उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि, सचिव पंकज कुमार रंजन, उपसचिव राजकुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन सहित कार्यकर्ता अमित प्रिंस, वकील यादव, सदानंद यादव, भूषण यादव, कुणाल, रोहित, बंटी कुमार, गुंजन आदि काफी चौकसी के साथ अलग-अलग कार्यो को संभालने में लगे रहे।

chat bot
आपका साथी