लोगों की तत्परता से टली अगलगी की बड़ी घटना

खगड़िया, संवाद सूत्र: चित्रगुप्तनगर थाना से सटे डुमरी घाट कॉलोनी में गुरुवार की संध्या पथ निर्माण प्र

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 02:53 AM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 02:53 AM (IST)
लोगों की तत्परता से टली  
अगलगी की बड़ी घटना

खगड़िया, संवाद सूत्र: चित्रगुप्तनगर थाना से सटे डुमरी घाट कॉलोनी में गुरुवार की संध्या पथ निर्माण प्रमंडल के लेखा लिपिक विनय पासवान के क्वार्टर के आगे बनी झोपड़ी में आग लग गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। श्री पासवान ने बताया कि घर के लोग दीपावली पर पूजा में व्यस्त थे कि अचानक गाय के लिए बने फूस के घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। स्थानीय लोगों के कठिन परिश्रम से आग पर काबू कर लिया गया। आग बुझाने व मवेशी को घर से निकालने में उनके पुत्र राजीव व पुत्री रूची कुमारी, आंशिक रूप से झूलस गई। श्री पासवान ने बताया कि कुछ कपड़ा जले घर की क्षति हुई किन्तु एक बड़ा घटना लोगों के सहयोग से टला है।

chat bot
आपका साथी