परिवार ही नहीं, महिलाओं का भी मान बढ़ाया है श्वेता

जागरण संवाददाता, खगड़िया: कहा गया है कि महिला पानी के समान होती है। हर पात्र के अनुसार वह आकार बदल ले

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 09:14 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 09:14 PM (IST)
परिवार ही नहीं, महिलाओं  का भी मान बढ़ाया है श्वेता

जागरण संवाददाता, खगड़िया: कहा गया है कि महिला पानी के समान होती है। हर पात्र के अनुसार वह आकार बदल लेती है यानी हर परिस्थिति से संघर्ष करते हुए सफलता पाने में महिला सक्षम होती है। सिर्फ महिला को अपने लक्ष्य का चुनाव करने की जरूरत है। जी हां खगड़िया के कृष्णानगर में रहने वाली श्वेता ग्रेवाल इसका उदाहरण बनकर समाज के सामने है। 28 वीं न्यायिक सेवा 2012 में सफल होकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।

प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी स्व. जगन्नाथ राम खगड़िया न्यायालय में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद परिवार का सारा भार उनकी पत्‍‌नी उषा देवी पर आ गया। अनुकंपा पर नौकरी करते हुए परिवार को सफल अभिभावक के तरह चला रही है। वे कहती है कि वे तीनों बेटी पढ़ाई के प्रति सजग है।

श्वेता ग्रेवाल कहती है कि पिता के बताये मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है कि वे आज इस मुकाम को हासिल किया। काश आज वे होते मेरे इस सफलता को महसूस करने के लिए। महिला सशक्तिकरण के प्रति श्वेता काफी जागरूक रहती है। वे अपने दोनों बहनों एवं मां से काफी स्नेह रखती है। इनका कहना है कि नारी को सदा उच्च विचार रखते हुए परिवार व समाज में शांति प्रेम बनाये रखना जरूरी है। नारी अपने को कभी कमजोर ना समझें। नारी में अपार शक्ति होता है। उस शक्ति को अच्छे समाज के निर्माण करने में लगा कर अपनी शक्ति को और बढ़ाना चाहिए। श्वेता एलएलएम अध्ययनरत है। उनका नीला कलर पसंदीदा है। खाना में तीखा पसंद करती है। वाणी में मधुरता अच्छा लगता है। खेल में क्रिकेट व बैडमिंटन खेलना भाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानती है।

chat bot
आपका साथी