'बिचौलियों के चंगुल में फंस कर बर्बाद हो रहे हैं किसान'

By Edited By: Publish:Fri, 29 Aug 2014 07:26 PM (IST) Updated:Fri, 29 Aug 2014 07:26 PM (IST)
'बिचौलियों के चंगुल में फंस
कर बर्बाद हो रहे हैं किसान'

संवाद सूत्र, परबत्ता(खगड़िया): बरौनी डेयरी के तत्वावधान में संचालित शिरोमणि टोला नयागांव दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के सदस्यों के बीच बोनस और गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के जरिए जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई।

इस मौके पर बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शकर सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश प्रसाद यादव, सदस्य निर्देशक मंडल एके कर्ण, उपप्रबंधक केवेला के अध्यक्ष भोला राय झझरा के श्रीकात सिंह, पथ प्रभारी उमेश प्रसाद आदि उपस्थित हुए। आगत अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यहा कई समितियां चल रही है। इसके बावजूद कुछ बिचौलिया दूध का कारोबार कर रहे हैं। उत्पादक में परबत्ता अव्वल जरूर है। किन्तु यहां के किसान बिचौलिया और दूसरी समितियों के चंगुल फंसकर बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिचौलिया के द्वारा भले ही किसानों को दूध की कीमत अधिक मिल रही हो। लेकिन इसकी वजह से किसानों की मुश्किलें बढ़ रही है।

इस मौके पर शिरोमणि टोला नयॉगाव के अध्यक्ष ललन कुमार सचिव विलास कुमार ने अपने संबोधन में आने वाली परेशानियों का जिक्र किया।

तत्पश्चात अतिथियों ने समिति के माध्यम से गरीब व निश्शक्तों के बीच वस्त्रों का वितरण किया। स्थानीय छात्र को भी कापी-कलम दिया गया। किसानों के बीच बोनस की राशि वितरित की गई। मौके पर शकर सिंह बरूण कुमार श्रीकात पंकज कुमार नवीन राय पंकज सनगी अवधेश सिंह भरत चौधरी बाल्मीकि मनोज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी