छापामारी के दौरान 15 गिरफ्तार एक को जेल, 14 को बेल

संवाद सूत्र, कुमारखंड(मधेपुरा) : पुलिस अधीक्षक बाबु राम के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत छापामार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM (IST)
छापामारी के दौरान 15 गिरफ्तार एक को जेल, 14 को बेल
छापामारी के दौरान 15 गिरफ्तार एक को जेल, 14 को बेल

संवाद सूत्र, कुमारखंड(मधेपुरा) : पुलिस अधीक्षक बाबु राम के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत छापामारी के दौरान कुमारखंड और श्रीनगर थाना पुलिस ने 15 फरारी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार में से एक को जेल भेज दिया गया तो 14 को बेल देकर मुक्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुमारखंड थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों में छापा मारकर कुल 14 फरारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं श्रीनगर थाना अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत में छापा मारकर आगजनी की घटना के अभियुक्त चैनपुर निवासी मु.एकराम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया गया। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि इनके विरुद्ध मामला दर्ज था।

chat bot
आपका साथी