एक दशक बाद भी जोगिया धार पर नहीं हो पाया पुल का निर्माण

कटिहार। प्रखंड के कंटिया पंचायत अंतर्गत जोगिया धार पर दस वर्ष बाद भी पुल निर्माण कार्य पूरा नह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 06:14 AM (IST)
एक दशक बाद भी जोगिया धार 
पर नहीं हो पाया पुल का निर्माण
एक दशक बाद भी जोगिया धार पर नहीं हो पाया पुल का निर्माण

कटिहार। प्रखंड के कंटिया पंचायत अंतर्गत जोगिया धार पर दस वर्ष बाद भी पुल निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को आठ किमी की दूरी तय कर पंचायत भवन एवं बाजार पहुंचना पड़ता है। बाढ़ एवं बरसात के समय लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। जोगिया धार के उस पार बसे मनिहारी टोला के लोगों को बाढ़ व बरसात के समय घर से निकलना भी मुश्किल साबित होता है। चारों ओर पानी से घिरा होने के कारण ग्रामीणों के लिए नाव ही आवागमन का सहारा होता है। छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय आने जाने में परेशानी होती है। मनिहारी टोला के ग्रामीण पेलागढ़ एवं कदवा पंचायत से होकर आठ किलोमीटर की दूरी तय कर पंचायत भवन , प्रखंड मुख्यालय एवं बाजार पहुंचते हैं। पुल का निर्माण होने से यह दूरी महज डेढ़ किमी रह जाएगी। लगभग दस वर्ष पूर्व प्रखंड की योजना से जोगिया धार पर पुल निर्माण कार्य शुरु हुआ था। पुल का पाया तो बना, लेकिन ऊपर ढलाई नहीं हो पाने के कारण पुल अधूरा पड़ा है। बताया जा रहा है पुल निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद निर्माण कार्य बीच में रोक दिया गया। बाद में एक बार फिर पुल निर्माण का शिलान्यास तत्कालीन सांसद निखिल कुमार चौधरी एवं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया था। दुबारा काम शुरू होने के बाद भी तकनीकी कारणों से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। पुल निर्माण कार्य अनियमितता की शिकायत की जांच भी नहीं हो पाई। इस संबंध में स्थानीय मुखिया अनिल वैद्य एवं पूर्व मुखिया बिहारी लाल बुबना ने बताया कि पुल के अभाव में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना परता है। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की जांच करा पुल निर्माण कार्य कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी