बाघमारा समेत अन्य कटाव स्थलों का पूर्व सांसद ने लिया जायजा

कटिहार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद तारिक अनवर ने मनिहारी क्षेत्र के कटाव स्थलों का जायजा लिया एवं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:02 PM (IST)
बाघमारा समेत अन्य कटाव स्थलों 
का पूर्व सांसद ने लिया जायजा
बाघमारा समेत अन्य कटाव स्थलों का पूर्व सांसद ने लिया जायजा

कटिहार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद तारिक अनवर ने मनिहारी क्षेत्र के कटाव स्थलों का जायजा लिया एवं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। बिहार में अफसरशाही अपने चरम पर पूरी तरह हावी है। उन्होंने कहा कि मनिहारी व अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में गंगा व महानंदा नदी से कटाव का सिलसिला शुरू हो गया है। मनिहारी के बाघमारा सहित अन्य कटाव स्थलों का जायजा लिया गया। जहां स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई है। लोगों ने बाढ़ निरोधात्मक कार्य में अनियमितता व गुणवत्ता की कमी की शिकायत की है। जिसे लेकर मंत्री सहित वरीय अभियंताओं को अवगत कराया जायेगा। जिले से उनका भावनात्मक लगाव है। इलाके का भ्रमण कर बाढ़, कटाव सहित लोगों की समस्याओं को सुना गया। जिसका निदान किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। देश ने कोरोना संक्रमण को झेला है। कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं तथा लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना संक्रमण के दौर में सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए। दवा की कमी, ऑक्सीजन की किल्लत से कई लोगों की जान चली गयी। देश के लोग दोहरी मार से परेशान व त्रस्त हैं। डीजल, पेट्रोल सहित अन्य सामानों के दाम दिनानुदिन बढ़ रही है। महंगाई आसमान छू रही है। इस मौके पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, युवा नेता सुनील कुमार यादव, शहनवाज, अल्तमश दीवान, ऐनुल अंसारी, पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह नवाबगंज के निवर्तमान मुखिया चन्द्रभानु गुप्ता, पंकज यादव, अमोल यादव, उदय लाल, संजीव झा, इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता, एखलाक हुसैन उर्फ लाल, सोहराब उर्फ शेरू, विजय कृष्ण यादव, अब्दुल मन्नान सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी