मनसाही में सातों पैक्सों के चुनाव परिणाम घोषित, चार निवर्तमान जीते

कटिहार। मनसाही के सभी सात पैक्सों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां सात में से च

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 08:18 PM (IST)
मनसाही में सातों पैक्सों के चुनाव परिणाम घोषित, चार निवर्तमान जीते
मनसाही में सातों पैक्सों के चुनाव परिणाम घोषित, चार निवर्तमान जीते

कटिहार। मनसाही के सभी सात पैक्सों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां सात में से चार पंचायतों में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दोबारा निर्वाचित हुए। जबकि तीन पंचायतों में नए उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। मनसाही के कुरेठा पंचायत से खगेंद्र मंडल लगातार छठी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए। जबकि मोहनपुर से सुभाष सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास साह को हरा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं साहेबनगर से देवाशीष यादव एवं मरगी पंचायत से अब्दुल रज्जाक दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर जीत हासिल किया। जबकि भेड़मारा से अब्दुल रज्जाक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मु. अजहर को 104 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। फुलहारा पंचायत से प्रवेश आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रंजीत सिंह को मात्र पांच मतों से पराजित कर जीत हासिल किया। हालांकि फुलहरा में पुनर्मतगणना हुई। जबकि चितोरिया पंचायत से गणेश सिंह पहली बार निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतगणना के दौरान प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुधीर कुमार के अलावा थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्षों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दे दिया गया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाए।

chat bot
आपका साथी